रायपुर। 30 मई 2024
कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित मारुति होम्स कॉलोनी के बहुमंजिले रिहायशी अपार्टमेंट में सुन फ्लैट से लाखों रुपए के गहने और कैश की चोरी हो गई।
वारदात व रिपोर्ट के 6 दिनों बाद भी पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है हैरत की बात यह है की सुरक्षा गार्ड्स व सीसीटीवी कैमरे से घिरी रिहायसी कॉलोनी में न केवल वारदात को अंजाम दिया है बल्कि चोर बगैर किसी जानकारी में आए बाहर निकलने में भी सफल हो गए हैं।
चोरी की रिपोर्ट एक निजी कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने लिखी है चोरी 17 से 20 में के बीच हुई है पांचवें माले में 501 नंबर के उनके फ्लैट
का कुंडा तोड़कर चोर सोने की अंगूठी दो चैन एक नेकलेस मंगलसूत्र व डायमंड इयररिंग्स आदि ले गए हैं।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में कोई संदिग्ध नजर नहीं आ रहा है इससे पहले 19 अप्रैल को कबीर नगर निवासी सतीश मिश्रा नामक प्राइवेट कमी के सूने मकान में चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट हाल ही में लिखी गई है।चोर 45000 रूपए नकद और कैमरे के अलावा जेवर भी ले गए पुलिस ने छोड़ी गई ज्वेलरी की कीमत ₹2 लाख लिखी है।
मार्च 2024 में 14 से 23 तारीख के मध्य रविकांत शुक्ला नमक इंजीनियर के कबीर नगर स्थित सोनी मकान में चोरी होने की रिपोर्ट लिखी गई थी चोर 5 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी ले गए थे इन सभी चोरियों में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है लगातार वारदात से इलाके के लोगों को लगने लगा है कि कबीर नगर पुलिस केवल रिपोर्ट लिखने भर का काम कर रही है।




