Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Gangster Mayank Singh: गैंगस्टर मयंक सिंह ने छत्तीसगढ़ की मीडिया को भेजा एक धमकी भरा मेल, कहा- न तो हमारे पास हथियारों की कमी, और न ही शूटरों की….

    Gangster Mayank Singh: गैंगस्टर मयंक सिंह ने छत्तीसगढ़ की मीडिया को भेजा एक धमकी भरा मेल, कहा- न तो हमारे पास हथियारों की कमी, और न ही शूटरों की….

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 31, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Gangster Mayank Singh

    Gangster Mayank Singh: छत्तीसगढ़-झारखंड के कोल और कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को मारने आए 4 शूटरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह ने छत्तीसगढ़ की मीडिया को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा है। इसमें उसने गिरफ्तारी को षड्यंत्र बताया है। साथ ही रंगदारी मांगने की बात से इनकार करते हुए ईगो हर्ट करने की बात कही है।

    वहीं मेल में बदला लेने की धमकी दी गई है। कहा है कि, कारोबारियों के परिवार से एक आदमी कम करेंगे। मेल को लेकर रायपुर SSP संतोष सिंह ने प्रमाणिकता की जांच कराने की बात कही है। इसके अलावा जिस सिस्टम से मेल आया है उसके आईपी एड्रेस का ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Read Also-  लॉरेंस हो चाहे फॉरेंस छत्तीसगढ़ में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, ऐसे लोगों को ठोका जाएगा- विजय शर्मा

    जानिए क्या लिखा है ई-मेल में…
    Gangster Mayank Singh: ‘रायपुर पुलिस के द्वारा हमारे गैंग के कुछ मेंबर की गिरफ्तारी की गई है। अखबारों में हमने पढ़ा कि हमारे जो टार्गेट थे उनसे हमारा ये डिमांड है ,वो डिमांड है ,और कई तरह की बातें। यह भी छापा गया है कि हमारा गैंग छत्तीसगढ़ में पैर फैलाना चाह रहा है रंगदारी वसूली के लिए।

    इस बात में कहीं कोई दम नहीं है कि हमारा गैंग रायपुर में पैर फैलाना चाहता है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि रायपुर में जिनकी हत्या होने वाली थी उनमें … कंपनी के मालिकों में से एक थे। यह कंपनी झारखंड में सड़क निर्माण कर रही है। दूसरा टार्गेट थे… जिसका झारखंड में कोल परिवहन का काम है।

    इनसे हमारा अब पैसे लेने देने या रंगदारी की मांग को लेकर कोई बात नहीं है.. इन्होंने ईगो हर्ट किया है ….कंपनी के मालिकों के इशारे पर झारखंड पुलिस के कुछ लोगों के साथ मिलकर हमारे गैंग के लोगों की षड्यंत्र पूर्वक गिरफ्तारी कराई है। इसे हम सीधे रूप से चुनौती के रूप में लेते हैं।

    चाहते तो इसी कंपनी के अधिकारी या कर्मचारी को झारखंड में इनके साइट पर हत्या कर सकते थे, पर हम ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि, इसमें सीधे तौर पर मालिक की भूमिका थी। हम बेशक इस बार फेल हुए है ,पर ये प्रयास अंतिम नहीं है। हमारी कोशिश जारी रहेगी और हम बहुत जल्द …. परिवार और बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टीम एक आदमी कम कर देंगे।

    साथ ही मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि गैंग में हथियारों और शूटर की कोई कमी नहीं है… देश-विदेश के किसी हिस्से में बैठा कोई कॉर्पोरेट समूह झारखंड में कारोबार करेगा मुझे दरकिनार नहीं कर सकता है। जो करने की कोशिश करेगा हम उस तक पहुंचेंगे।‘

    Read Also- होर्डिंग्स के लिए विज्ञापन एजेंसियों ने काटे 500 पेड़, लगा 1 करोड़ का जुर्माना..

    अब जानिए कौन है गैंगस्टर मयंक सिंह
    Gangster Mayank Singh:  कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों को रंगदारी के लिए धमकी देने वाले सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य मयंक सिंह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और लातेहार के कोयला व्यवसायी और ठेकेदारों को मयंक सिंह रंगदारी के लिए धमकी दी थी।

    मयंक सिंह मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। अमन साहू के जेल जाने के बाद मयंक सिंह को गिरोह का कमान मिली। बताया जा रहा है कि रायपुर में भेजे गए शूटरों के मामले में वहीं मास्टर माइंड है। उसने ही पप्पू सिंह को सुपारी दी थी। इसके पहले एक-दो वारदातों में अमन साहू गैंग के लड़के पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। इस वजह से इस बार मयंक सिंह ने सुपारी बाहर के बड़े गैंग को दी। पुलिस को फिलहाल फरार मयंक सिंह की लोकेशन मलेशिया में मिली है। वहीं से ये ऑपरेट कर रहा था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    gangster gangster aman sahu gangster gang gangster rap mayan singh ak 47 viral video mayank singh mayank singh viral video
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.