Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’

    September 12, 2026

    पुलिस कमिश्नरेट के नए नियमों के बीच गणेश समितियों को राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’
    • पुलिस कमिश्नरेट के नए नियमों के बीच गणेश समितियों को राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश
    • शिकायत मिलते ही एक्शन में खनिज विभाग, अवैध खनिज परिवहन करते 5 वाहन जब्त
    • ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
    • ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, सोलर दीदी बनकर घरों में लगा रहीं सोलर सिस्टम
    • ‘बीजेपी में सब ठीक नहीं’, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- नाराज फूफा संपर्क में, आने वाले दिनों में होंगे बड़े धमाके
    • छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए होगा प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Milk Rate Hike: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही महंगा हुआ दूध, अमूल और मदर डेयरी बढ़ाए दाम

    Milk Rate Hike: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही महंगा हुआ दूध, अमूल और मदर डेयरी बढ़ाए दाम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 3, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Milk Rate Hike

    Milk Rate Hike: लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही देश की दो सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। पहले अमूल ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके 12 घंटे बाद ही मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों बढ़ोतरी का एलान कर दिया है।

    Milk Rate Hike: कंपनी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसका कारण पिछले 15 महीनों में लागत में वृद्धि बताया गया है। सभी प्रकार के दूध की कीमतों में वृद्धि सोमवार यानी तीन जून से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के साथ-साथ अन्य बाजारों में भी लागू हो गई है। कंपनी ने आखिरी बार फरवरी 2023 में अपने तरल दूध की कीमतों में बदलाव किया था।

    Milk Rate Hike: मदर डेयरी ने बयान में कहा कि वह तीन जून 2024 से सभी बाजारों में अपने तरल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर रही है। उपभोक्ता मूल्य में वृद्धि मुख्य रूप से उत्पादकों को बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई के लिए की गई है। इसमें पिछले एक साल से अधिक समय से बढ़ोतरी देखी जा रही है।

    Read Also-  एग्जिट पोल पर पहली बार आया सोनिया गांधी का रिएक्शन, बोलीं- हमें बस इंतजार

    दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि टोंड 56 रुपये और डबल टोंड दूध 50 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा। भैंस के दूध की कीमत 72 रुपये और गाय के दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर होंगी। टोकन दूध (थोक विक्रय दूध) 54 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जाएगा।

    इससे पहले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने बताया था कि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से सभी प्रकार के अमूल दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इससे देशभर के सभी बाजारों में अमूल दूध पाउच की कीमत दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएगी।

    Read Also- गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति

    अमूल ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन जीसीएमएमएफ करती है। जीसीएमएमएफ के प्रबंधन निदेशक जयन मेहता ने कहा कि अमूल ब्रांड के तहत सभी प्रकार के दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पिछली बार जीसीएणएमएफ ने दूध की कीमत फरवरी 2023 में बढ़ाई थी। मेहता ने कहा कि किसानों को उनकी बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई के लिए यह वृद्धि जरूरी है।

    जीसीएमएमएफ के मुताबिक, अमूल एक नीति के रूप में दूध और दुग्ध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये में से करीब 80 पैसे उत्पादकों को देता है। बयान में कहा गया, कीमत में संशोधन से हमारे दुग्ध उत्पादों को लाभकारी दूध की कीमतों को बनाए रखने और उन्हें और दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    amul hikes milk price amul hikes milk price by rupees 2 amul hikes milk prices amul milk price hiked amul milk prices hiked milk price hike milk price hiked milk prices hiked mother dairy hikes milk prices
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.