आशीष पदमवार
VIRAL VIDEO: कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लगी ट्रकों के भुगतान नहीं होने के बाद एक शख्स ने वीडियो बनाकर राहुल गांधी को अंधाधुंध गालियां दी है। उसने उस वीडियो में सारी हदें पार कर दी है और तो और उसने यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया है।
VIRAL VIDEO: यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कांग्रेसियों तक पहुंची चुकी है और वे इस वीडियो को देख और सुनकर शर्मसार महसूस कर रहे हैं। अब कांग्रेसी वीडियो में अपने नेता राहुल गांधी को गाली बकने वाले की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं।
Read Also- बीजापुर से आया होली का पहला रुझान: शराब पीकर की आते-जाते लोगों से गाली-गलौज, सस्पेंड
VIRAL VIDEO: वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा और उसमें लगी ट्रकों का जिक्र कर रहा है। शख्स यह भी कह रहा है कि ट्रकों और उनके ड्राईवरों को भुगतान नहीं हुआ है। इसके बाद एक के बाद एक आपत्तिजनक गालियां वे राहुल गांधी को देता हुआ सुनाई दे रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिला अध्यक्ष झुम्मूक लाल दीवान तक पहुंची। इसके बाद वे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और वीडियो में दिखाई दे रहे है शख्स की गिरफ़्तारी और उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इतना ही नहीं जिला अध्यक्ष ने कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है




