Bijapur Breaking News : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना कुटरू की कार्यवाही में भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डी.ए.के.एम.एस. अध्यक्ष एक लाख के ईनामी माओवादी पायकु तेलम को पकड़ने में सफलता मिली है। थाना कुटरू के जवानों ने पेठा से इस माओवादी को पकड़ा। माओवादी गिरफ्तारी से बचने के लिये नदी के आगे जंगल में निवास करता था।
बीजापुर में हुए अनेक हत्या, अपहरण, लूट, आगजनी, रोड काटने एवं लेवी वसुली के कार्य में सक्रिय था। माओवादी पर थाना कुटरू में 02 स्थाई वारंट लंबित है, एवं 10 हजार का ईनाम भी घोषित था।
पकड़े गए माओवादी पर आरोप :
माओवादी पर थाना कुटरू क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 3 फ़रवरी 2022 को मंगापेंटा भैसाबाड़ा के पास हाईवा वाहन में आगजनी, 31 दिसम्बर 2023 को दरभा निवासी चैतु माड़वी की हत्या, 20 जून 2023 को पाताकुटरू में सहायक आरक्षक संजय बेंड़जा की हत्या एवं 11 मार्च 2024 को तेलीपेंटा निवासी पुसु तेलम का अपहरण कर हत्या करने का आरोप शामिल है।
माओवादी पायक तेलम के विरूद्ध थाना कुटरू में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।




