Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, April 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Breaking News in Chhattisgarh: कांकेर लोकसभा सीट की EVM होगी चेक, कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत पर ECI का फैसला

    Breaking News in Chhattisgarh: कांकेर लोकसभा सीट की EVM होगी चेक, कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत पर ECI का फैसला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 20, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Breaking News in Chhattisgarh khabarwaad.com
    Breaking News in Chhattisgarh khabarwaad.com

    Breaking News in Chhattisgarh:  चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। अब यहां पर EVM की जांच कराई जाएगी। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया है। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई थी। इससे पहले भी मतगणना के दिन रिकाउंटिंग के चलते इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था। हालांकि परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर EVM की जांच कराने की मांग की थी।

    Breaking News in Chhattisgarh:  चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे। इनमें EVM की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने कांकेर की 3 विधानसभा क्षेत्रों संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा के 4 बूथों पर जांच के आदेश दिए हैं। इनमें संजारी बालोद के 2 और बाकी के 1-1 बूथ शामिल हैं।

    Read Also- पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर ऑटो चालकों ने की हड़ताल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

    पहली बार ऐसा हो रहा…
    Breaking News in Chhattisgarh: 
    यह पहली बार है कि ECI ने EVM चेक कराने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। 4 जून को काउंटिंग से पहले 1 जून को आयोग की ओर से यह गाइडलाइन आई थी। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद जो भी सेकेंड पोजिशन वाला उम्मीदवार है, वह EVM चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है।

    इसके लिए आयोग की ओर से एक EVM चेक कराने के लिए 50 हजार रुपए की फीस रखी गई है। हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को रिजल्ट आने के 7 दिन के भीतर ही आवेदन किया जाना जरूरी है।

    ECI की तरफ से EVM की जांच के आदेश…

    कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने EVM बदलने के लगाए थे आरोप
    कांकेर सीट से बेहद करीबी मुकाबले में हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने 4 केंद्रों के EVM बदले जाने के आरोप लगाए थे। इसे लेकर उन्होंने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। इसमें संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा विधानसभा में EVM की जांच की मांग की थी।

    Read Also-  ASP-DSP का हुआ तबादला, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

    बीरेश ठाकुर ने कहा था कि, मतदान के बाद जो EVM के नंबर एजेंट को दिए गए थे, मतगणना के दिन वो बदल कैसे गए, इसका जवाब निर्वाचन आयोग को देना होगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जिस EVM पर गड़बड़ी को आशंका हो उसकी जांच करवाई जा सकती है। इसलिए उन्होंने 4 EVM जहां नंबर अलग-अलग रहे हैं, उनकी जांच के लिए आवेदन किया है।

    Read Also-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 66वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत सीएम साय ने दी बधाई

    बीरेश ठाकुर ने तत्कालीन कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि 16वे राउंड के बाद 2 घंटे तक मतगणना का कोई अपडेट ही नहीं दिया गया। बीरेश ने कांकेर कलेक्टर के मोबाइल डिटेल जांच करने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा था कि, कलेक्टर को ऊपर से फोन आने लगे थे। अगर उनके काल डिटेल की जांच की जाए तो सब साबित हो जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chattisgarh news chhattisgarh chhattisgarh breaking news chhattisgarh khaber chhattisgarh news chhattisgarh news live today chhattisgarh protest naxal attack in chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.