BIJAPUR BREAKING: बीजापुर में लगातार सुरक्षा बलों को कामयाबी मिल रही है। एक बार फिर नक्सलियों की सप्लाई लाइन पर पुलिस ने अटैक किया है। बीजापुर पुलिस ने तेलंगाना के कोत्तागुड़ेम से नक्सलियों तक सामान पहुंचाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा, इस मामले में कुछ और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने बताया, इस मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई एनआईए की टीम करेगी।
Read Also : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
लंबी पड़ताल के बाद बीजापुर पुलिस ने माओवादियों को जरूरत का सामान सप्लाई करने वाले आरोपी विनय को गिरफ्तार किया है। फिलहाल बीजापुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही। पड़ताल पूरी हो जाने के बाद एनआईए के अफसरों को मामला सौंपा जाएगा। आगे की जांच और कार्रवाई एनआईए की टीम करेगी।




