Chhattisgarh Cabinet Meeting : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कीअध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गई। अब समस्त विभाग के द्वारा की जाने वाली खरीदी जेम पोर्टल से होगी। प्रदेश के 1687 वेंडर्स के आरसी निरस्त होंगे।
Read Also: भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर का कितने समय का होगा कार्यकाल..कितनी मिलेगी सैलरी? जाने एक क्लिक पर
Chhattisgarh Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 के (यथा संशोधित 2022) में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। राज्य शासन के समस्त विभाग आदि आवश्यकतानुसार सामग्री, वस्तुओं एवं सेवाओं जिनकी दरें एवं विशिष्टियां भारत सरकार के डीजीएसएण्डडी की जेम वेबसाइट में उपलब्ध हो का क्रय जेम वेबसाईट से उनकी नियमावली निर्धारित प्रक्रिया पालन करते हुए क्रय करेंगे। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर सामग्री, वस्तु एवं सेवाओं के क्रय के लिए वित्त विभाग की सहमति आवश्यक होगी। छत्तीसगढ़ शासन में लगभग 114 आवश्यक सामग्रियों की आरसी जारी होती थी, जिसमें 1687 वेंडर्स का आर सी निरस्त होगा ,इस निर्णय के साथ 900 करोड़ से ऊपर की खरीदी अब सीधे जेम से होगा।
Read Also : ‘राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके थप्पड़ मारने चाहिए और….’-भरत शेट्टी ‘
Chhattisgarh Cabinet Meeting : मोदी सरकार द्वारा शासकीय खरीदी हेतु पोर्टल लांच किया गया था, जिसे रमन सरकार ने अपनाया था, इससे निर्बाध रूप से राष्ट्रीय दर पर सामग्रियों की खरीदी हो जाया करती थी, पर पिछली काग्रेस सरकार ने इसे फिर से लागू कर दिया था,जिससे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी दर का नुकसान हो रहा था, इसे शुद्ध करने के लिए स्थापित बिचौलिया सिस्टम समाप्त हो गया,इससे सीधे कंपनी या उत्पादक से सीधे खरीदी संभव हो पाएगा, विभागों में हो रही खरीदी में भ्रष्टाचार कम करने के दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होने वाला है।




