Post Office GDS Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग ने बंपर भर्ती का ऐलान किया है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 44228 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 जुलाई से शुरू कर दी है। कक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए पुरुष-महिला सभी आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फऑर्म 5 अगस्त 2024 तक भरे जाएंगे।
Read Also- खुलने वाला है सरकारी नौकरियों का पिटारा, इस विभाग में 9 हजार पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
Post Office GDS Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती 2024 का उद्देश्य देश भर के 23 सर्किलों में 44228 ग्रामीण डाक सेवक रिक्तियों को भरना है। यह भर्ती स्टेट वाइज निकाली गई है इसमें पदों की संख्या भी स्टेट वाइज अलग-अलग रखी गई है राजस्थान में 2718 पद, बिहार में 2558 पद, उत्तर प्रदेश में 4588 पद, मध्य प्रदेश में 4011 पद, छत्तीसगढ़ में 1338 पद आदि।
Read Also- बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, IBPS ने निकाली बंपर भर्ती
Post Office GDS Recruitment 2024: योग्यता और उम्र सीमा
ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर ऑपरेट करने के साथ साइकिल चलाना भी आना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। इसमें आयु की गणना 5 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी। सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में 5वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 2215 पदों पर निकली होमगार्ड्स की भर्ती, 10 अगस्त तक भरे जाएंगे फॉर्म
Post Office GDS Recruitment 2024: प्रति माह 29 हजार से अधिक सैलरी
भारतीय डाक विभाग उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर करेगा। ग्रामीण डाक सेवक पद पर वेतन 10,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये प्रति माह तक होगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में होगी बंपर भर्ती, आंगनबाड़ी सहित में प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन
Post Office GDS Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट राज्यवार या सर्कलवार तैयार की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
Read Also- इस बार खेलों के महाकुंभ में 206 देश लेंगे भाग, 10 हजार 500 एथीलट्स के बीच पदक के लिए होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानिए मेगा इवेंट की दिलचस्प बातें
आवेदन शुल्क
जीडीएस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।




