Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG VIDHANSABHA : सत्ता पक्ष के विधायक ने उठाया आदिम जाति विभाग में सोलर लाइट खरीदी में भ्रष्टाचार का मुद्दा, मंत्री राम विचार नेताम ने कर दी जांच कराने की घोषणा

    CG VIDHANSABHA : सत्ता पक्ष के विधायक ने उठाया आदिम जाति विभाग में सोलर लाइट खरीदी में भ्रष्टाचार का मुद्दा, मंत्री राम विचार नेताम ने कर दी जांच कराने की घोषणा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 25, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    CG Assembly Budget Session
    CG Assembly Budget Session

    CHHATTISGARH VIDHANSABHA : विधानसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत की गई सोलर लाइट खरीदी में भ्रष्टाचार का मामला गूंजा। सत्ता पक्ष के ही विधायक ने यह मामला उठाते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विभागीय मंत्री रामविचार नेताम ने इसकी जांच सदन की कमेटी से कराने की घोषणा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा सदन को दिलाया।

    Read Also : CM विष्णुदेव साय सीआईआई द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में हुए शामिल

    प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने यह मामला उठाते हुए सरकार से पूछा कि पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत कोंडागांव जिले में सोलर लाइट खरीदी में गड़बड़ी की कितनी शिकायतें मिली हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई है। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने अपने जवाब में बताया कि उनके विभाग को इस संबंध मे एक भी शिकायत नहीं मिली है। इस पर भाजपा विधायक ने कहा कि मंत्री को अधिकारियों ने गलत जानकारी दी है , उनके जिले में ही 3 शिकायतें मिली हैं जिसकी जांच चल रही है। भाजपा विधायक ने गलत जानकारी देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई और इस मामले की जांच सदन की कमेटी से कराने की मांग की। इस पर विभागीय मंत्री रामविचार नेताम ने सिर्फ कोंडागांव ही नहीं पूरे प्रदेश में इस योजना के तहत हुई सोलर लाइट खरीदी की जांच सदन की कमेटी से कराने की घोषणा की।

    Read Also :  सदन में उठा किसानों को उपलब्ध सरकारी मशीनरी का मामला, क़ृषि मंत्री रामविचार नेताम नें कहा – किसानों के लिए मशीनरी उपलब्ध कराएंगे

    लता उसेंडी : क्या आदिम जाति विकास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- कोण्डागांव जिले में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना व अन्य योजनांतर्गत जनपद एवं ग्राम पंचायतों में वर्ष 2021-22 से जून, 2024 तक कुल कितने सोलर लाईट हेतु क्रय आदेश किसके द्वारा, किसको, कितनी राशि के, किस दर पर एवं कब दिये गए हैं तथा इन्हें कब तक लगाया जाना था, कब लगाया गया तथा गुणवत्ता की जांच कब व किसके द्वारा की गई? इस हेतु कितना भुगतान, किसको कब एवं किसके द्वारा किया गया व कितना भुगतान शेष है? (ख) प्रश्नांश (क) अनुसार कार्यों हेतु कब, किसके द्वारा व क्या शिकायत की गई ?

    Read Also : अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई2024

    उसकी जांच कब व किसके द्वारा की गई तथा जांच के प्रमुख निष्कर्ष क्या थें तथा दोषी कौन पाया गया एवं दोषियों के विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई? (ग) क्या यह सही है कि इस संबंध में विभागीय जांच भी की गई और इसमें तत्कालीन अधिकारी दोषी पाए गए? यदि हाँ तो उनके विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई? क्या यह सही है कि उक्त अवधि में जैम पोर्टल से क्रय प्रतिबंधित होने के बाद भी जैम पोर्टल से खरीदी की गई? यदि हॉ तो कब व कितनी राशि की खरीदी जैम पोर्टल से किसके द्वारा की गई व दोषियों के विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई?

    Read Also : जमीन विवाद में भाई की पत्नी और बेटी पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त 

    आदिम जाति विकास मंत्री (श्री रामविचार नेताम ) : (क) कोण्डागांव जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत सोलर लाईट का क्रय नहीं किया गया है। अन्य योजनाओं के अंतर्गत जनपद व ग्राम पंचायतों में वर्ष 2021-22 से जून 2024 तक क्रय की गई सोलर लाईट के क्रय आदेश, राशि, दर, स्थापित किये जाने का दिनांक, गुणवत्ता की जांच, राशि का भुगतान, भुगतान प्राप्तकर्ता तथा भुगतान हेतु शेष राशि आदि का विवरण पुस्तकालय में रखे प्रपत्र-अ अनुसार है। (ख) प्रश्नांश “क” अनुसार कार्यों के संबंध में की गई शिकायत, उसकी जांच, जांचकर्ता अधिकारी, जांच के प्रमुख निष्कर्ष तथा दोषी पाये जाने की स्थिति में की गई कार्यवाही की जानकारी पुस्तकालय में रखे प्रपत्र-ब अनुसार है।

    Read Also : तेलीबांधा शूट आउट मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार, अब तक हो चुकी है इतनी गिरफ्तारी…..

    (ग) यह सही नहीं है कि इस संबंध में विभागीय जांच भी की गई और इसमें तत्कालीन अधिकारी दोषी पाए गए बल्कि सही यह है कि प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत स्वीकृत स्ट्रीट लाईट की स्थापना संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन की प्रारम्भिक जांच में तत्कालीन प्रभारी परियोजना प्रशासक श्री संकल्प साहू शासन निर्देशों का पालन किया जाना न पाए जाने के कारण निलंबित किया जाकर आरोप पत्र जारी किया गया है। विभागीय जांच संस्थित नहीं की गई है। यह कहना भी सही नहीं है कि उक्त अवधि में जेम पोर्टल से क्रय प्रतिबंधित होने के बाद भी जेम पोर्टल से खरीदी की गई। बल्कि सही यह है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जेम पोर्टल से सामग्री की खरीदी प्रतिबंधित नहीं है। इस स्तर से राज्य स्तरीय समिति गठित की जाकर जांच की कार्यवाही की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.