Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh Breaking News: आत्‍मसमर्पित नक्सलियों की बसेगी कॉलोनी, नियमों में शिथिलता के लिए गृह मंत्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज को लिखा पत्र

    Chhattisgarh Breaking News: आत्‍मसमर्पित नक्सलियों की बसेगी कॉलोनी, नियमों में शिथिलता के लिए गृह मंत्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज को लिखा पत्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 25, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Statement of Deputy CM Vijay Sharma
    Statement of Deputy CM Vijay Sharma

    Chhattisgarh Breaking News: राज्य सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए मूलभूत सुविधायुक्त कॉलोनी बसाए जाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। कॉलोनी में समर्पित नक्सलियों, उनके स्वजन तथा समर्पण कर चुके नक्सलियों के सशस्त्र कैडर के सदस्यों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास का निर्माण किया जाएगा।

    Chhattisgarh Breaking News:  कॉलोनी बसाए जाने में आड़े आ रहे नियमों में शिथिलता बरतने के लिए राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि दस हजार से ज्यादा समर्पित नक्सलियों के लिए सुरक्षा कैंपों के आसपास कॉलोनी बसाई जानी है।

    Read Also-  सत्ता पक्ष के विधायक ने उठाया आदिम जाति विभाग में सोलर लाइट खरीदी में भ्रष्टाचार का मुद्दा, मंत्री राम विचार नेताम ने कर दी जांच कराने की घोषणा

    समर्पित नक्सलियों के लिए विशेष छूट का किया आग्रह
    Chhattisgarh Breaking News:  समर्पित नक्सलियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास बनाने के लिए मार्गदर्शी सिद्धांतों में विशेष छूट का आग्रह किया गया है। पीएम आवास के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जगनणना-2011 की सूची में नाम होना आवश्यक है। समर्पित नक्सली पूर्व में जीवन की मूलधारा में संलग्न नहीं थे। जिससे वे किसी भी सरकारी सर्वे व अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाते थे। जिसकी वजह से उनका नाम सूची में शामिल नहीं है। प्रदेश में दस हजार से ज्यादा समर्पित नक्सलियों की सूची कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की ओर से सत्यापित की जा चुकी है।

    बताते चलें कि प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार की ओर से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के इंतजाम किए जाने के साथ विकास की गति देने पर काम किया जा रहा है। पूर्व में भी राज्य सरकार की ओर से आत्मसर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।

    Read Also-  CM विष्णुदेव साय सीआईआई द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में हुए शामिल

    नक्सल प्रभावित पांच जिलों में चल रही नियद नेल्ला नार
    राज्य सरकार की ओर से बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित पांच जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले में नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना संचालित है। वर्तमान में 22 सुरक्षा कैंपों के आसपास आने वाले 87 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, मोबाइल टावर समेत 25 से अधिक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने का कार्य जारी है।

    योजना के विस्तार और क्रियान्वयन के लिए 16 नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। आने वाले दिनों में सुरक्षा कैंपों को बढ़ाकर 52 किया जाना है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना में नियद नेल्ला नार शामिल है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chattisgarh new deputy cm chhattisgarh chhattisgarh breaking news chhattisgarh news kawardha breaking news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.