Virat Kohli and Gautam Gambhir : टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग की असली परीक्षा श्रीलंका में होने वाली वनडे सीरीज में होने वाली है. यह सीरीज 2 अगस्त से शुरू हो रही है. जिसमें गंभीर और विराट कोहली की जोड़ी दिखेगी. इस सीरीज से पहले गंभीर-विराट की ताजा फोटो ने सोशल मीडिया को हिला डाला है
Read Also : भारतीय वायुसेना के लिए 4 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, देखिए डिटेल्स
2 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होना है. नए हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल की पहली वनडे सीरीज है, जबकि विराट कोहली वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद पहली बार फिफ्टी ओवर के मैच में उतरने वाले हैं. गंभीर-कोहली जैसे दिग्गज सालों बाद टीम इंडिया में एक साथ दिखने वाले हैं. गंभीर जहां हेड कोच हैं तो वहीं विराट इस दौर के महान बल्लेबाज. इससे पहले तक जब यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल में आमने-सामने होते थे तो माहौल गर्म रहता था, क्योंकि दोनों के बीच कई बार लड़ाई हो चुकी है, हालांकि अब हालात बदल गए हैं.
गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच सालों से चली आ रही नफरत खत्म हो चुकी है. अब गिले शिकवे भी नहीं रहे. अब अगर कुछ है तो प्यार, रिस्पेक्ट और दोस्ती. जिसकी गवाही दोनों दिग्गजों की ताजा फोटो दे रही है, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस तस्वीर में विराट-गंभीर के बीच दिल्ली बॉयज वाला ब्रोमांस देखने को मिला है. इस देखकर लोग कह रहे हैं कि लग ही नहीं रहा कि दोनों के बीच कभी लड़ाई भी थी.
Read Also : 7 कोचिंग सेंटर को नोटिस जारी, व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम
दरअसल, साल साल 2013 में गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच पहला विवाद हुआ था. उस साल आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच हुआ था, जिसमें गंभीर-विराट दोनों आपस में उलझ पड़े. हुआ ये था कि लक्ष्मीपति बालाजी की गेंद पर कोहली एक्स्ट्रा कवर पर कैच देकर आउट हो गए, जिसके बाद कोहली ने बालाजी को कुछ कहा…गंभीर ने जैसे ही ये नजारा देखा तो गुस्से में कोहली की तरफ बढ़ने लगे. दोनों एक-दूसरे से उलझ रहे थे तभी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी रजत भाटिया ने बीच-बचाव किया था.




