Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Train Cancelled News: रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, 19 अगस्त तक कई ट्रेनें प्रभावित, 6 से ज्यादा रद्द…

    Train Cancelled News: रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, 19 अगस्त तक कई ट्रेनें प्रभावित, 6 से ज्यादा रद्द…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 3, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Train Cancelled News
    Train Cancelled News

    Train Cancelled News: सावन में सबसे अधिक तीज-त्योहार की बहार रहती है। ऐसे समय में रेलवे ने थोक में लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर हजारों यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया है। क्योंकि ब्लॉक 4 अगस्त को शुरू होकर 19 अगस्त तक रहेगा। इसी दौरान 7 अगस्त को लोक परंपरा का पहला पर्व हरेली तीज है और भाई-बहन का सबसे बड़ा पर्व रक्षाबंधन 19 अगस्त को। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक लोकल ट्रेनें लगातार कैंसिलेशन के दायरे में हैं। जबकि तीज-त्योहार में सबसे अधिक माताएं-बहनें अपने मायके आती हैं और आसपास के शहरों, गांवों में जाती भी हैं। ऐसे में उन्हें सबसे अधिक परेशानी होगी।

    लगने जा रहा सबसे बड़ा ब्लॉक
    Train Cancelled News:  रेलवे यह सबसे बड़ा ब्लॉक रायपुर स्टेशन से नागपुर रेल लाइन पर लगने जा रहा है। इस दौरान रेलवे अमला कलमना सेक्शन में तीसरी रेललाइन को तैयार करने में जुटेगा। लेकिन, डोंगरगढ़ से रायपुर के बीच आधा दर्जन लोकल ट्रेनें एक साथ 7 से 19 अगस्त तक रद्द कर देने से तीज-त्योहार के समय राज्य के अंदर आवाजाही करने वाले हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ाने जैसा कदम है।

    लोक परंपरा के अनुसार, छत्तीसगढ़ में तीज-त्योहार को बहुत ही उत्साह से माताएं-बहनें मनाती हैं। ऐसे समय में ही मायके आने-जाने का रिवाज ज्यादा है। इसलिए लोकल की ट्रेनें हमेशा पूरी तरह से पैक चलती हैं। सबसे बड़ी परेशानी ये है कि लोकल ट्रेनों के साथ ही इतवारी एक्सप्रेस भी लगातार कैंसिल रहेगी, जिससे लोग रायगढ़ तक सफर करते हैं।

    Read Also-   BJP प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक : स्वतंत्रता दिवस से पहले CG में तिरंगा यात्रा की बनाई रूपरेखा, 11 से 14 अगस्त तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

    मेन लाइन पर दो किस्तों के ब्लॉक में दिक्कत
    Train Cancelled News:  नागपुर मेन लाइन पर राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी लाइन तैयार की जा रही है। इसके लिए दो किस्तों में 4 से 13 अगस्त तक कलमना स्टेशन को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से पटरी जोड़ने का काम होगा। फिर 14 से 19 अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। रेल अफसरों के अनुसार, राजनांदगांव-नागपुर के बीच तीसरी रेललाइन परियोजना 228 किमी की है। यह रेललाइन 3540 करोड़ की लागत से तैयार कराई जा रही है।

    वंदेभारत ट्रेन, छत्तीसगढ़ व गोंडवाना भी कैंसिल
    इस ब्लॉक से अलग-अलग तारीखों में वंदेभारत ट्रेन सहित छत्तीसगढ़, गोंडवाना और दूरंतो एक्सप्रेस भी कैंसिलेशन के दायरे में है। छत्तीसगढ़ से नईदिल्ली के बीच चलने वाली दोनों प्रमुख ट्रेनें 5 से 7 दिनों के लिए रद्द होने से हजारों यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना अब मुश्किल है। क्योंकि ये दोनों ऐसी ट्रेनें हैं, जिनमें हमेशा वेटिंग बनी रहती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cancelled cancelled trains infinity train cancelled TRain train canceled train cancelled train cancelled news trains trains cancelled trains cancelled on
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.