Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » MP NEWS TODAY: मोहन सरकार का बडा फैसला, अब राशन में मिलेगा ‘श्रीअन्न’, गरीबो की सेहत सुधरेगी और किसानों की आय भी तेजी से बढ़ेगी

    MP NEWS TODAY: मोहन सरकार का बडा फैसला, अब राशन में मिलेगा ‘श्रीअन्न’, गरीबो की सेहत सुधरेगी और किसानों की आय भी तेजी से बढ़ेगी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 3, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    MP NEWS TODAY

    MP NEWS TODAY:  मध्य प्रदेश में मोटे अनाज (श्रीअन्न) का कद बढ़ता जा रहा है। अब यह गरीबों की सेहत सुधारने और इसे पैदा करने वाले किसानों की आय बढ़ाने जा रहा है। असल में सरकार ने मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, रागी आदि को राशन वितरण व्यवस्था में शामिल करने का निर्णय लिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से इस दिशा में काम करने के निर्देश दे दिए हैं। नापतौल विभाग के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की बात भी कही है। बैठक में विभागीय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा सहित अधिकारी मौजूद थे।

    केंद्र सरकार दे चुकी है समर्थन मूल्य पर खरीदी को मंजूरी
    MP NEWS TODAY:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जून के तीसरे सप्ताह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के सामने कोदो- कुटकी समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने तत्काल मंजूर करते हुए घोषणा की थी कि 4290 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।

    मोटे अनाज पर मप्र के बढ़ते कदम
    MP NEWS TODAY:  तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मोटे अनाज की खेती के लिए बीज की खरीदी पर 80 फीसदी सब्सिडी देने की बात कही थी। तब 2023-24 और 2024-25 के लिए योजना लाई गई थी। सीएम डॉ. मोहन ने इस साल जनवरी में मोटे अनाज के उत्पादन पर 10 रुपए प्रति किलो प्रोत्साहन राशि देने की बात कही थी।

    सीएम ने यह भी कहा

    -स्थानीय किसानों से मोटा अनाज लेने और प्रक्रिया में स्व-सहायता समूहों को जोड़ने पर विचार।
    -गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिन्हें पर्ची जारी की, वे पात्र हैं या नहीं इसका भी सर्वे करें।
    -पाइपलाइन से रसोई गैस उपलब्ध कराने संबंधी गतिविधि के लिए गैस कॉर्पोरेशन गठित हो।
    -औद्योगिक क्षेत्र में भी गैस आपूर्ति को ध्यान में रख कार्य योजना बनाई जाए।
    -दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नीति बनाएं।
    -भू-जल संरक्षण, बिजली की बचत के दृष्टिगत बिना मौसम की धान, मूंग के उत्पादन को हतोत्साहित करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhopal news bhopal samachar madhya pradesh news madhya pradesh news live madhya pradesh news today madhya pradesh samachar mohanyadav mp live news mp news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.