Forest Man Jagat Jyoti Dutta Passed Away: मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है. यहां पर काफी संख्या में टाइगर पाए जाते हैं. यहां पर कई ऐसे वन हैं जहां टाइगर का दीदार करने के लिए देश- दुनिया से लोग आते हैं. इसी बीच वनों जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है. बता दें कि मध्य प्रदेश के फॅारेस्ट मैन जगत ज्योति दत्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके निधन के बाद प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य और देश में वन्यजीवों के संरक्षण में उनके असाधारण योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था. इन्होंने एमपी को टाइगर स्टेट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जानिए इन्हें क्यों कहा जाता है एमपी का फॉरेस्ट मैन.
Read Also- पंडाल के नीचे शिवलिंग बना रहे लोगों पर गिरा मकान, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Forest Man Jagat Jyoti Dutta Passed Away: फॅारेस्ट मैन जगत ज्योति दत्ता के निधन के बाद मध्य प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. दत्ता ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दत्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय वानिकी का स्तंभ बताया है. बता दें कि दत्ता ने अपने जीवन काल में एमपी के वनों और वन्यजीवों को महत्वपूर्ण योगदान दिया था.
Read Also- मोहन सरकार का बडा फैसला, अब राशन में मिलेगा ‘श्रीअन्न’, गरीबो की सेहत सुधरेगी और किसानों की आय भी तेजी से बढ़ेगी
कौन हैं दत्ता
Forest Man Jagat Jyoti Dutta Passed Away: जगत ज्योति दत्ता 1950 बैच के IFS अधिकारी थे, इन्होंने मध्य प्रदेश में वनों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. नागपुर साइंस कॅालेज से जूलॅाजी में इन्हें स्वर्ण पदक भी दिया गया था. ये साल 1984 में PCCF के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, राज्य में और देश में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए इन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था. इसके अलावा इन्हे कई और सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है.




