Chhattigarh IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों की तबादला सूची रात तकरीबन 8 बजकर 35 मिनट में जारी हुई, जिसमें जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त बिलासपुर संभाग का बनाया गया था । लेकिन, रात 11 बजे एक और आदेश जारी हुआ और जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग का पद वापस दिया गया और महादेव कावरे को आयुक्त, बिलासपुर संभाग बनाया गया है ।





