CG Durg Crime : भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा को मारने के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले में तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश के रीवा से दबोच चुकी है. वहीं सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी प्रवीर शर्मा, धीरज और अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है. पुलिस अब तक घटना के पीछे की वजह को नहीं समझ पाई है. माना जा रहा है मुख्य आरोपी को पकड़े जाने के बाद वजह का खुलासा होगा.
Read Also : CG Bilaspur Latest News : बिजली चोरी, कोर्ट के नोटिस का भी नहीं दिए जवाब, तीन अरेस्ट
CG Durg Crime : दरअसल, यह घटना 21 जुलाई की है. प्रकरण में पुलिस ने प्रोफेसर विनोद शर्मा के ड्राइवर की शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलेज की छुट्टी के बाद वह प्रोफेसर को लेकर पुलिस पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल डलवाने रुके. इसी बीच प्रोफेसर सिगरेट लेने दुकान की ओर बढ़ रहे थे, तभी उनके पास तीन बाइक सवार पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए रॉड-डंडों से हमला कर दिया.
Read Also : नगर निगम के जोन कार्यालय में पार्षद पुत्र ने जमकर मचाया हंगामा, इंजीनियर को दी जान से मारने की धमकी, दस्तावेज भी फाड़े, मामला दर्ज…
CG Durg Crime : इसके बाद बदमाश जब ड्राइवर की ओर बढ़े, तब वह कार लेकर कॉलेज की ओर भागा और अन्य स्टाफ को घटना की सूचना दी. घटना में गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हे एयर एम्युलेश के माध्यम दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया. फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में चल रहा हैं.




