TRANSFER NEWS IN MP: मध्य प्रदेश की पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी जारी है। 5 दिन पहले भोपाल लोकायुक्त एसपी बनाए गए राजेश मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से हटाकर ग्वालियर लोकायुक्त में पदस्थ कर दिया गया है। उनकी जगह दुर्गेश कुमार राठौर को लोकायुक्त एसपी नियुक्त किया गया है।
TRANSFER NEWS IN MP: दरअसल, 28 अगस्त को लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के तबादले हुए थे। जिसमें कुल 7 लोकायुक्त और EOW अफसरों का तबादला किया गया था। इन नामों में एक नाम तत्कालीन भोपाल EOW एसपी राजेश कुमार मिश्रा का भी था जिन्हें लोकायुक्त एसपी बनाया गया था। अब पोस्टिंग के कुछ दिनों बाद ही उन्हें हटा दिया गया है और नए अफसर की पोस्टिंग कर दी गई है। अब उन्हें हटाने का क्या कारण है, इसकी जानकारी अब एक सामने नहीं आई है।





