Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

    July 29, 2026

    सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू

    July 29, 2026

    22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
    • सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू
    • 22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
    • उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    • विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 4 नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 1170 पदों पर नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, 15 से ज्यादा डॉक्टर्स भी होंगे शामिल…

    1170 पदों पर नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, 15 से ज्यादा डॉक्टर्स भी होंगे शामिल…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 3, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Medical News
    CG Medical News

    CG Medical News:  छत्तीसगढ़ के रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में 700 बेड के नए इंटीग्रेटेड मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में 520 से ज्यादा नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। 15 से ज्यादा डॉक्टर भी शामिल होंगे। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर व जूनियर रेसीडेंट शामिल है। प्रबंधन ने विभिन्न विभागों से पदों की जानकारी मंगाई है। पूरी जानकारी आते ही डीएमई कार्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। ताकि पदों की मंजूरी मिल जाए और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सके। वहीं, स्वास्थ्य विभाग 650 पदों पर भर्ती करेगा।

    CG Medical News:   आंबेडकर अस्पताल में नई बिल्डिंग के लिए पिछले साल सितंबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आधारशिला रखी थी। अस्पताल को बनने में सालभर से अधिक समय लगेगा। ड्राइंग, डिजाइन भी तैयार है। बिल्डिंग सीजीएमएससी बनाएगी। डॉक्टर समेत नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती करने से ही अस्पताल के एक्सटेंशन का लाभ मिलेगा। अस्पताल में सबसे पहले ऑब्स एंड गायनी व पीडियाट्रिक विभाग शुरू किया जाएगा। इसके बाद साइकेट्री या ईएनटी विभाग भी शिफ्ट किया जा सकता है।

    Read Also-   11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, रायपुर में मौसम साफ

    CG Medical News:   इन विभागों को बड़ी संख्या में स्टाफ की जरूरत पड़ेगी। पैरामेडिकल स्टाफ में वार्ड ब्वाय से लेकर विभिन्न टेक्नीशियन, स्ट्रेचर ब्वाय के अलावा प्ऑपरेटर की भी भर्ती की जाएगी। अस्पताल में अभी 500 के आसपास नर्स सेवाएं दे रही हैं, जो 1252 बेड की तुलना में काफी कम हैं। नियमित व संविदा भर्ती नहीं होने से डेली विजेश पर नर्स रखी गई हैं। इसकी संख्या 150 से 200 है। इसके अलावा संविदा में सेवाएं ली जा रही हैं। आने वाले दिनो में नर्सों व पैरामेडिकल स्टाफ की नियमित भर्ती होगी।

    जिला अस्पतालों और सीएचसी पीएचसी में नर्सों की कमी होगी दूर
    स्वास्थ्य विभाग 225 स्टाफ नर्स समेत 650 पदों पर भर्ती करेगा। राज्य शासन ने हाल में इसे मंजूरी दी है। पहली बार व्यापमं से सीधी व नियमित भर्ती होगी। इनमें 250 पद संभाग व 400 पद जिला स्तर पर भरे जाएंगे। यह भर्ती जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी व सब पीएचसी के लिए की जाएगी। हैल्थ डायरेक्टर ने इसी साल जनवरी में नियमित व सीधी भर्ती का प्रस्ताव शासन के पास भेजा था। लगभग 7 महीने बाद इसे मंजूरी दी गई है। भर्ती होने से अस्पताल में नर्सों व विभिन्न टेक्नीशियनों की कमी दूर होगी। मरीजों के इलाज व देखभाल में भी सुविधा होगी।

    Read Also-  मल्लिकार्जुन खड़गे आज लेंगे बैठक, CG कांग्रेस के नेता पहुंचे

    चिकित्सा शिक्षा विभाग में 6300 से ज्यादा पद, नहीं मिली मंजूरी
    दूसरी ओर, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के 6300 से ज्यादा पद खाली है। इन पदों को भरने के लिए रोस्टर ही तय नहीं किया जा सका है। इस कारण विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। हालांकि डेढ़ साल पहले शासन ने इन पदों को व्यापमं से भरने के लिए मंजूरी दे दी है। इसके बाद भी इसमें देरी की जा रही है। इसमें नर्स के अलावा विभिन्न टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाॅय, कंप्यूटर ऑपरेटर व दूसरे पद शामिल है। ये भर्ती सभी 10 मेडिकल कॉलेज व इससे संबद्ध अस्पतालों में की जाएगी। ये भी सीधी भर्ती होगी। अंबिकापुर कॉलेज ने अपने स्तर पर पदों को भरने की बात कही थी। वहीं, कांकेर कॉलेज में मामला हाईकोर्ट में चल रहा था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    latest medical news medical medical college medical dialogues medical news medical students raigarh medical college
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    रायपुर के तेलीबांधा के हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर राख

    मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, धुएं से मची अफरा-तफरी

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    कारगिल विजय दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश, बोले- कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची देशभक्ति

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.