CG Kawardha Crime : थाना कोतवाली कवर्धा में दिनांक 16/9/24 के दरमियान रात्रि थाना क्षेत्र के गंगा नगर वार्ड नंबर 07 निवासी मृतिका बिमला भट्ट, उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 गंगानगर कवर्धा थाना कवर्धा, रात्रि में किसी पारिवारिक कारण से अपने पति शंकर भट्ट से आपस में लड़ाई झगड़ा हुआ। गुस्से में पति शंकर भट्ट ने घर रखे शील(पत्थर) को सर में पटक कर हत्या कर दी।
आरोपी पति शंकर भट्ट उम्र करीबन 70 वर्ष घटना के बाद स्वयं को ब्लेड से पेट में काट कर चोट पहुंचाने का कोशिश किया है जिसको इलाज हेतु जिला हॉस्पिटल रवाना किया गया है। FSL यूनिट को मौके पर बुलाई गईं घटना स्थल को सील कर दिया गया है। घटना स्थल और आसपास लोगो की आवाजाही बंद की गई है, पर्याप्त सुरक्षा बल लगाई गई है,घटना की विस्तृत जांच की जा रही हैं.. आगे की जानकारी के लिए बने रहे : https://khabarwaad.com/




