Chhattisgarh Mahasamund News : महासमुंद जिले के सिंघाड़ा पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों से 22 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गंजे की कीमत 3 लाख 30 हजार बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांजा तस्कर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। गिरफ्तार गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।




