Madhya Pradesh News Today: मध्यप्रदेश के ओबीसी वर्ग के 50 बच्चे विदेश जाएंगे। विदेश की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे। एमपी के 50 प्रतिभावान बच्चों का चयन हुआ है।
Madhya Pradesh News Today: पिछड़ा वर्ग ने राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि- मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं ओबीसी समाज को शिक्षित करने की दृष्टि से ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। ज्यादा से ज्यादा योजना चलाई जाए। जो बच्चे होनहार उनके लिए यह योजना है। पूरे मध्य प्रदेश से पहले चरण में 50 बच्चों को अध्ययन के लिए विदेश भेजा जा रहा है। ओबीसी समाज के बच्चे अपना केरियर बनाएंगे। विश्व की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में सरकार मुफ्त पढ़ाई कराएगी। मेरी मुख्यमंत्री से मांग है कि 50 बच्चों की अधिकतम संख्या को तीन गुना तक किया जाए।




