CM Vishnudev Sai Today Program : रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर 12:25 बजे पहुंचने के बाद, मुख्यमंत्री अपने निवास की ओर बढ़ेंगे। दोपहर में 3:15 बजे से मुख्यमंत्री विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में भाग लेना शुरू करेंगे, जिसमें 4:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का दौरा शामिल होगा।
शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री केनाल रोड, तेलीबांधा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 4:45 बजे वे विधायक कॉलोनी, पुरैना और 5:20 बजे जी.ई. रोड स्थित नालंदा परिसर पहुंचेंगे|
दिन का समापन 6:15 बजे बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेकर होगा, जहां से मुख्यमंत्री 7:45 बजे प्रस्थान करेंगे।




