Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » “धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर : 9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेतों की सिंचाई, रेलवे परियोजना के लिए मिट्टी से बनी विकास की मिसाल”

    “धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर : 9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेतों की सिंचाई, रेलवे परियोजना के लिए मिट्टी से बनी विकास की मिसाल”

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 1, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    New achievement of Chhattisgarh government : कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई।

    Read Also : पैसे के लेन-देन में युवक की हत्या, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, भागने से पहले 4 आरोपी गिरफ्तार

    केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक काम, दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है।

    पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है।

    Read Also : छत्तीसगढ़ में दो योजनाओं के नामों में बदलाव : राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम अब पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना, देखे पूरी सूची…

    मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख :
    कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी।

    जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी :
    धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।

    108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक :
    धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki khas khabar big breaking chhattisgarh good govermense khas news New achievement of Chhattisgarh government Today breaking
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल

    ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी

    छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.