Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के साथ अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट

    September 10, 2026

    ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ का असर: छत्तीसगढ़ में भूजल संरक्षण ने रचा नया इतिहास

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के साथ अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट
    • ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ का असर: छत्तीसगढ़ में भूजल संरक्षण ने रचा नया इतिहास
    • Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन आज, गांधी मैदान में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे सचिन पायलट

    कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन आज, गांधी मैदान में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे सचिन पायलट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 2, 2024Updated:October 2, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Congress Nyay Yatra
    CG Congress Nyay Yatra

    CG Congress Nyay Yatra: कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। एक ओर जहां कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा से भाजपा की धड़कनें बढ़ गई है और वह बेवजह गलत बयानबाजी कर रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ न्याय करें। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा पद बचाने की यात्रा है।

    CG Congress Nyay Yatra:  बीजेपी का कहना है कि इस न्याय यात्रा से कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी गायब है। दोनों पार्टियां जहां एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रही है,वहीं न्याय यात्रा के आखिरी दिन बुधवार को इसके समापन पर गांधी मैदान में आमसभा होगी। बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने सवाल किया है कि कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सांसद इस न्याय यात्रा से कैसे गायब है। पदयात्रा के फ्लाप होने के कारण ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाने मजबूर हो गई है।

    Read Also-  कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का अमित जोगी ने किया स्वागत, कहा- मौका​ मिला तो जरुर होंगे शामिल

    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पायलट, प्रभारी सचिव और वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
    कांग्रेस की न्याय यात्रा रायपुर पहुंच गई है और यात्रा का रात्रि सड्डू में होगा। बुधवार को यह गांधी मैदान में विशाल आमसभा में बदलेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट शास्त्री चौक से यात्रा में शामिल होंगे तथा वे गांधी चौक आमसभा में शामिल होंगे। प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार एवं विजय जांगिड़ एवं जरिता लेफतलांग भी आमसभा में शामिल होंगे।

    छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा – षष्ठम दिवस https://t.co/daLvc0neXm

    — Deepak Baij (@DeepakBaijINC) October 2, 2024


    122 किमी की यात्रा पूर्ण
    CG Congress Nyay Yatra:  न्याय यात्रा ने पांच दिन में 122 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। पांचवे दिन की यात्रा में लोहारीडीह के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिवार तथा दोंदे के संतोष पटेल के परिवार भी शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा सारागांव से पहला पडाव सेमरिया और उसके बाद रात्रि विश्राम के लिये सड्डू पहुंची। यात्रा के पांचवे दिन में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के बहुत से वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

    Read Also-  गौमूत्र पीने पर गरबा में एंट्री: कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन, कहा- इसमें आपत्ति क्या?

    पंकज शर्मा के नेतृत्व में सड्डू में हुआ न्याय यात्रा का स्वागत
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस की न्याय यात्रा गिरौदपुरी से रायपुर के सड्डू स्थित ओम शांति निकेतन पहुंची। यहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने न्याय यात्रा का स्वागत किया।

    पंकज शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे न्याय यात्रा रायपुर ग्रामीण विधानसभा के सड्डू, दलदलसिवनी एवं मोवा से होकर गांधी मैदान पहुंचेगी। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता की आवश्यकताओं को भूल गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg congress cg congress nyay yatra Congress congress bharat jodo yatra congress nyay yatra in cg congress party congress party latest video congress party news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.