Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    September 8, 2026

    शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    September 8, 2026

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ आएंगी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का बढ़ाएंगी हौसला

    छत्तीसगढ़ आएंगी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का बढ़ाएंगी हौसला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 2, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Manu Bhaker will come to Chhattisgarh
    Manu Bhaker will come to Chhattisgarh

    Manu Bhaker will come to Chhattisgarh:  छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा।

    इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्वप्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर की उपस्थिति होगी, जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी।

    Read Also-  रेलवे बिना परीक्षा और इंटरव्यू के दे रहा नौकरी! 10वीं पास कर सकते हैं अप्‍लाई

    पेशेवर कोच की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं राज्य के खिलाड़ी
    Manu Bhaker will come to Chhattisgarh:   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव एवं नोडल अधिकारी शालिनी रैना के निर्देशन में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वन परिसर पंडरी, रायपुर में खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर सकें।

    छत्तीसगढ़ की टीम को इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से प्रेरित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन का नाम विशेष उल्लेखनीय है, जिन्होंने राज्य के लिए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है।

    Read Also-  दिल्ली के युवक ने छत्तीसगढ़ में आकर की खुदकुशी, 5 दिन से होटल के कमरे में लटक रही थी लाश, जांच में जुटी पुलिस

    प्रतियोगिता में छत्‍तीसगढ़ के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा
    Manu Bhaker will come to Chhattisgarh:   अरुण प्रसाद, आईएफएस एवं जगदीशन, आईएफएस, के नेतृत्व में खेल चुकी छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम पिछले नौ टूर्नामेंटों में अविजित रही है। इसी प्रकार, राज्य की क्रिकेट टीम ने भी लगातार सात प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी है। इस वर्ष भी इन टीमों के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।

    राज्य के खिलाड़ी इस वर्ष भी उच्च मनोबल और आत्मविश्वास के साथ इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ को अपने खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन और एक और सफल अध्याय जोड़ने की पूरी उम्मीद है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh chhattisgarh news manu bhakar manu bhaker manu bhaker news manu bhaker olympic manu bhaker tokyo olympics
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार

    एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.