CM Vishnudev Sai Statement of Ratan Tata Death : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध उद्योगपति और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है और उनके योगदान को देश सदा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता और मानवीय कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बड़ा योगदान दिया, और उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली और नैतिक नेतृत्व प्रेरणादायक रहा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रतन टाटा को देश और समाज के लिए एक अद्वितीय प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्राप्त हो।




