EX Minister TS Singh Dev Statement : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने राज्य में बढ़ते अपराध और कमजोर होती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब ‘भयावह अपराध प्रदेश’ बनता जा रहा है। उन्होंने अपराधियों पर प्रशासन की ढिलाई और सरकार की नाकामी को उजागर करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है या फिर प्रशासन उन पर भरोसा करने में विफल हो रहा है।
Read Also : अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मध्यप्रदेश से आई 532 पेटी शराब को किया जप्त, तीन आरोपी गिरफतार..
सिंहदेव ने सूरजपुर की घटना का हवाला देते हुए कहा कि एक प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या ने सरकार की लापरवाही को फिर से उजागर किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिसकर्मियों का परिवार ही असुरक्षित है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?
उन्होंने पुलिस प्रशासन की कमजोर स्थिति पर सवाल खड़े किए और कहा कि अपराधी किस तरह से फरार हो रहे हैं जबकि पुलिस को इतने खतरे में डाल दिया गया है कि वे खुद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सिंहदेव ने यह भी पूछा कि लगातार फैलते अपराध के बाद भी सरकार सुधार के लिए कोई ठोस योजना क्यों नहीं बना रही है।
Read Also : CG Cabinet Meeting : 16 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी एवं आचार संहिता को लेकर हो सकती है चर्चा
भाजपा सरकार से जवाब मांगते हुए सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश को और अधिक अत्याचार और अराजकता कब तक सहनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा बल और उनके परिवार छत्तीसगढ़ के नागरिक हैं और उनके खिलाफ अपराध और अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




