Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

    July 29, 2026

    सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू

    July 29, 2026

    22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
    • सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू
    • 22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
    • उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    • विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 4 नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर मेडिकल कॉलेज के बाद अब AIIMS में रैगिंग का मामला आया सामने, कमेटी को सौंपी गई जांच

    रायपुर मेडिकल कॉलेज के बाद अब AIIMS में रैगिंग का मामला आया सामने, कमेटी को सौंपी गई जांच

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    Ragging case in AIIMS
    Ragging case in AIIMS

    Ragging Case in AIIMS: रायपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज का मामला पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भी रैगिंग की शिकायत सामने आ गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सीनियरों द्वारा जूनियर छात्रों से काम कराने और दुर्व्यवहार करने की शिकायत हेल्पलाइन के माध्यम से की गई है। मामले की जानकारी होने पर वहां की एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

    Read Also-  शातिर नर्स ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर अपने ही साथी को लगाया 4.59 लाख रूपए का चूना, गिरफ्तार…

    वर्ष 2024-25 का शिक्षण सत्र शुरू हुए कुछ महीने ही हुआ है कि सीनियरों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार (रैगिंग) करने की शिकायत सामने आने लगी है। पिछले माह शासकीय जेएन मेडिकल कालेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ सीनियरों ने दुर्व्यवहार किया था। कालेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने सख्ती दिखाते हुए पांच छात्रों को निलंबित कर दिया है। इस मामले की च चर्चा पूरी तरह ठंडी नहीं हुई है कि एम्स में रैगिंग की शिकायत सामने आ गई है।

    Ragging Case in AIIMS:  मिली जानकारी के अनुसार,  कतिपय छात्रों द्वारा रैगिंग रोकने बनाई गई हेल्प लाइन नंबर में आपत्ति दर्ज कराई गई है कि पिछले दिनों शैक्षणिक संस्थान में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सीनियरों ने उनसे काम कराया था। इसके साथ मेस हास्टल में उनके साथ अक्सर दुर्व्यवहार किया जाता है। इस शिकायत की जानकारी होने के बाद एम्स के शैक्षणिक संस्थान में गठित एंटी रैगिंग कमेटी इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वास्तविक घटना क्या हुई है और इसमें कितने छात्र शामिल थे।

    Read Also-  जनभागीदारी से जल संचय में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल: मुख्यमंत्री ने दी जल संसाधन विभाग को शुभकामनाएं

    क्षेत्रीयवाद के भी चर्चे
    एम्स में एडमिशन ऑल इंडिया कोटे के माध्यम से होता है। यहां छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी पढ़ने के लिए काफी संख्या में छात्र आते हैं। सूत्रों का कहना है कि रैगिंग की शिकायत भले ही सामने नहीं आती, मगर शैक्षणिक संस्थान में क्षेत्रीयवाद हावी रहता है।
    अलग-अलग राज्यों से आने वाले अपने रहन-सहन और बोलचाल को लेकर अलग-अलग गुट बनाकर रहते हैं और पढ़ाई करते हैं।

    Ragging Case in AIIMS:  इस बारे में एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मृत्युजंय राठौर का दावा है कि एम्स रैगिंग का मामला जीरो टालरेंस पर होता है। यहां एंटी रैगिंग कमेटी छात्रों की हर गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है। उन्होंने कहा कि शिकायत एनिमस यानी नापसंदगी अथवा शत्रुतापूर्ण रूप से किया गया प्रतीत होता है। उन्होंने कहा शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि इस तरह की घटना हुई है अथवा नहीं?

    Read Also-  रायपुर दक्षिण विस उप चुनाव : भाजपा के गढ़ को क्या भेद पाएगी कांग्रेस, मतदाता आज करेंगे फैसला… वोटिंग शुरू

    अलग कैंपस, कार्यक्रम में अनुमति नहीं
    यह भी बताया जा रहा है कि नवप्रवेश लेने वाले छात्रों का हास्टल कैंपस अन्य से अलग है। उधर सीनियरों की आवाजाही कम ही होती है। जिस कार्यक्रम में रैगिंग जैसी स्थिति बनने की बात सामने आ रही है, वहां जूनियर छात्रों के प्रवेश की अनुमति नहीं थी। ऐसे में जूनियर चिकित्सा छात्रों का वहां पहुंचना भी कई सवाल खड़े करता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    boys hostel ragging news in raipur ragging ragging case in raipur boys hostel ragging case in raipur boys hostel news ragging in college ragging in colleges ragging in mbbs ragging in medical college
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    रायपुर के तेलीबांधा के हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर राख

    मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, धुएं से मची अफरा-तफरी

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    कारगिल विजय दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश, बोले- कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची देशभक्ति

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.