Crime News in MP: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नागदा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को हेड कांस्टेबल को 4500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। हेड कांस्टेबल ने फरियादी से एफआईआर दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत को मांग की थी।
Read Also- शॉट पुट के नेशनल खिलाड़ी अमित वर्मा की संदिग्ध मौत, राजधानी में लाश मिलने से मचा हड़कंप
Crime News in MP: दरअसल, आवेदक बृजेश विश्वकर्मा और एक व्यक्ति के बीच पैसों के लेन-देन का मामला था। जिसको लेकर बिरला ग्राम में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल योगेन्द्र सेंगर मामले में शिकायत पर कार्रवाई न करने के लिए उप निरीक्षक आनंद सोनी ने नाम पर रिश्वत मांगी थी।
Read Also- नशा मुक्ति केंद्र में बड़ा हादसा: 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, बाथरूम में मिला शव
Crime News in MP: लोकायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए हेड कांस्टेबल योगेंद्र सेंगर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कांस्टेबल के खिलाफ धारा 7 भष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में उप निरीक्षक आनंद सोनी का नाम भी सामने भी आया था। अब उप निरीक्षक के खिलाफ भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




