UP Shocking News : पटना में डॉक्टरों की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) एक मरीज की मौत के बाद उसकी आंख गायब मिली. जैसे ही मृतक के परिजनों ने यह देखा तो उन्होंने हंगामा कर दिया. दरअसल नालंदा में हुई हिंसा में फंटूश नाम के शख्स को गोली लगने के बाद 14 नवंबर को एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती किया गया था. हालात गंभीर होने की वजह से फंटूश को आईसीयू में शिफ्ट किया गया. इलाज के दौरान 15 नवंबर की सुबह फंटूश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. अब फंटूश के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगाया उसकी मौत के बाद आंख निकाल ली गई.
मृतक के भतीजे अंकित कुमार ने आज तक से बात करते हुए कहा, ‘कल रात में मेरे चाचा की मौत हो गई इलाज के दौरान रात में पोस्टमार्टम नहीं हुआ उसके बाद सुबह जब ICU में लाश देखने गए तो उनकी बांयी आंख गायब थी. हम लोगों को अस्पताल के कर्मचारियों पर शक है जिन्होंने मेरे चाचा की आंख निकाल दी.’




