Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू
    • लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • NDPS कार्यशाला में गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा संदेश, नशे के निर्माण से भंडारण तक करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » देवास में सिंथेटिक ट्रैक का भूमिपूजन: वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के तहत सभी जिलों में बनेगा स्टेडियम

    देवास में सिंथेटिक ट्रैक का भूमिपूजन: वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के तहत सभी जिलों में बनेगा स्टेडियम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 17, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read
    Madhya Pradesh News
    Madhya Pradesh News

    Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स” अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में खेल स्टेडियम बनाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 114 खेल अधोसंरचनाएं तैयार की जा चुकी हैं, जबकि 30 और निर्माणाधीन हैं। इनमें 8 सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक शामिल हैं। देवास में स्थापित किया जा रहा यह ट्रैक प्रदेश का 9वां सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक होगा। साथ ही इंदौर, रतलाम, और छतरपुर में तीन और ट्रैक स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “वन डिस्ट्रिक्ट – वन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे।

    Read Also-  दिसंबर में रेलवे कराएगा ‘दक्षिण दर्शन यात्रा’, इंदौर से तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी जाएगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

    यह होगी स्टेडियम में सुविधा 
    Madhya Pradesh News:  देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 9 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से 400 मीटर का 8 लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक स्थापित किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए 26 लाख रुपए के आधुनिक जिम उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस स्टेडियम में बैडमिंटन के 4 सिंथेटिक कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल, ओपन जिम, और आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं पहले से ही मौजूद हैं।

    Read Also-  हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, लोकायुक्त ने की कार्रवाई…

    प्रदेश के हर क्षेत्र में हो रहा विकास 
    Madhya Pradesh News:  मुख्यमंत्री ने देवास, उज्जैन, धार और इंदौर को जोड़ते हुए क्षेत्र को वृहद महानगर के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मालवा अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की खेल और पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत कर क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। इसी तरह प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग वर्चुअली जुड़े। वहीं, देवास में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, विधायक गायत्री राजे पवार और महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh news live madhya pradesh news today madhya pradesh samachar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.