Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,साउथ के राज्यों से आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, आज मामले का राजफाश 

    क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,साउथ के राज्यों से आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, आज मामले का राजफाश 

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 10, 2023 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी पुलिस के क्रिप्टो करेंसी एप तैयार कर ठगी करने वाले चार ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें बैंगलुरु सहित साउथ के अन्य राज्यों से पकड़ा गया है। लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गए थे। रायपुर पुलिस आज शुक्रवार को पूरे मामले का राजफाश करेगी। आरोपित लोगों को केवल छह महीने में दाेगुनी रकम देने का झांसा देकर ठगी की थी। कारोबारियों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को झांसा देने राजधानी के बड़े होटलों में वर्कशाप के नाम पर पार्टी आयोजित करते थे। वहां फर्जी प्लानिंग बताकर क्रिप्टो करेंसी एप से छह माह में रकम डबल होने की बात कह कर पैसे निवेश करवाते थे। जिले के पुरानी बस्ती, आमानाका और आरंग थाने में मामला दर्ज है।

    प्रोजेक्टर पर दिखाते हैं प्रेजेंटेशन :

    ठगों ने शहर के अलग-अलग होटल में वर्कशाप की। उसमें प्रोजेक्टर पर प्रेजेंटेशन दिखाया गया। क्रिप्टो में निवेश पर कैसे घर बैठा पैसा कमा सकते हैं। ठगों ने झांसा दिया कि इसमें पैसा निवेश करने पर डूबेगा नहीं, क्योंकि एप के माध्यम से पैसा उनके पास ही रहेगा। कभी भी उसे निकाल सकते हैं। मार्केट दर पर ही पैसा मिलेगा।

    चीन में बैठे ठगों के पास पहुंचा पैसा :

    गिरोह चेन मार्केटिंग पर काम करता है। इसमें लोगों को झांसा दिया गया था कि उन्हें दोगुना पैसा मिलेगा। दो व्यक्ति लाने पर हर माह कमीशन दिया जाएगा। इसलिए लोग इसमें जुड़ते है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने इसमें निवेश किया है, लेकिन इसमें किसी को पैसा नहीं मिल पाया है, क्योंकि जिस एप में पैसा जमा किया गया वह चीन का है। पैसा चीन में बैठे ठगों के पास पहुंच रहा है।

    तीन आरोपी पूर्व में दिल्ली से पकड़े गए थे

    आमानाका के कारोबारी से 15 लाख का फर्जीवाड़ा सामने आया था। पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच की और रायपुर-दिल्ली में छापेमारी कर तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया था। अभी पकड़े गए आरोपितों पर पुलिस को शक है कि इस एप के जरिए कई लोगों से करोड़ों की ठगी की जा चुकी है। इसमें पैसे निवेश करने वाले लोगों को पता ही नहीं है कि उन्होंने फर्जी एप में पैसे निवेश कर दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    CGPolice ChhattisgarhNews RaipurPolice
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.