Municipal Election 2024 : आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। आज रायपुर, कोरबा और अंबिकापुर में पार्टी की अहम बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।
रायपुर में यह बैठक कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ की अगुवाई में होगी। वहीं, कोरबा और अंबिकापुर में ज़रिता लैतफलांग चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश में ‘धान खरीदी चलो’ अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करेगी।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:30 बजे रायपुर के कांग्रेस भवन में होगी, जिसमें वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, शिव डहरिया, विकास उपाध्याय और पूर्व सांसद छाया वर्मा अभियान की जानकारी साझा करेंगे।
इस अभियान के तहत कांग्रेस धान खरीदी को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखने और सरकार के कार्यों को उजागर करने की तैयारी कर रही है।
देखना होगा कि कांग्रेस की यह रणनीति आगामी नगरीय निकाय चुनावों में कितनी असरदार साबित होती है।




