CG Schools Recognition Canceled: छत्तीसगढ़ में 9 स्कूलों को मान्यता न मिलने से एक बड़ा झटका लगा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने राज्य के 184 स्कूलों में से केवल 175 को मान्यता दी है, जबकि बाकी 9 स्कूलों के आवेदन को मानक पूरा न करने के कारण अस्वीकार कर दिया गया।
रायपुर के 3 स्कूलों की मान्यता रद्द
CG Schools Recognition Canceled: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रायपुर के 3 और प्रदेश के कुल 9 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है और इसकी सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि मापदंड का पालन न करने वाले स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई। इसमें दुर्ग और कवर्धा के 2-2, महासमुंद और कोरिया के 1-1 स्कूल शामिल हैं। मंडल सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कुल 184 स्कूलों में से 175 को मान्यता दी गई है।
Read Also- छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के लिए आरक्षण प्रक्रिया
CG Schools Recognition Canceled: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार, स्कूलों के पास उपयुक्त भूमि, भवन, संकाय, छात्रों की संख्या के अनुसार बैठक व्यवस्था, पेयजल सुविधा, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, प्रसाधन, और शैक्षणिक स्टाफ होना चाहिए। इसके अलावा, अन्य सुविधाओं में फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन और विद्यार्थियों की सुरक्षा शामिल हैं। ..
इन स्कूलों को नहीं दी गई मान्यता
रायपुर के ब्लेसिंग उमावि सड्डू, शांति निकेतन पब्लिक उमावि बोरिया कला और वीर छत्रपति शिवाजी प्रोफ़ेसर कॉलोनी।
दुर्ग के दीक्षा पब्लिक हाईस्कूल कृष्णा नगर सुपेला, इंडियन पब्लिक स्कूल नंदनी रोड जामुल।
कवर्धा के लिटिल फ्लावर हाई स्कूल सैगोना, लक्ष्य पब्लिक स्कूल हाईस्कूल रैतापारा।
महासमुंद के आइडियल कॉन्वेंट हाईस्कूल घोड़ारी बिरकोना।
कोरिया के कोरिया ज्ञान गंगा हाईस्कूल शिवपुर चरचा।




