Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, April 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ विधानसभा में बिना निविदा पुलिया निर्माण के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में बिना निविदा पुलिया निर्माण के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Assembly Budget Session
    CG Assembly Budget Session

    CG Assembly Winter Session News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी गांवों में पुलिया निर्माण के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने सरकार को घेरा। बिना स्वीकृति के पुलिया निर्माण के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए विपक्ष ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।

    विधायक कवासी लखमा ने प्रश्नकाल के दौरान सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी गांवों में पुलिया निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिया कितनी निर्माणाधीन हैं और कितनी बन चुकी हैं? कार्य की स्वीकृति कब दी गई? निर्माण एजेंसी कौन सी है? क्या दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है? लखमा ने यह भी सवाल उठाया कि अगर यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, तो फिर यह कैसे संभव है कि पहले पुलिया बन रही हो और फिर टेंडर प्रक्रिया हो?

    CG Assembly Winter Session News:  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए बताया कि इस मामले में आचार संहिता लागू थी, जिस कारण काम रोक दिया गया था। निर्माण का कार्य भारत सरकार द्वारा स्वीकृत है और पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। आगे का निर्माण निविदा प्रक्रिया के बाद होगा, और दोनों जगहों के कलेक्टर से कार्य की स्वीकृति प्राप्त है।

    Read Also-  छग विधानसभा का शीतकालीन सत्र: बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण पर भाजपा का हमला, मंत्री अरुण साव ने कही जांच की बात

    CG Assembly Winter Session News:  इस पर कवासी लखमा ने आरोप लगाया कि बिना स्वीकृति और बिना आदेश के पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, और यह निर्माण अधिक दरों पर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि एक नाले में तीन पुल क्यों बनाए जा रहे हैं। लखमा ने यह भी दावा किया कि जिस ठेकेदार से काम कराया गया था, उसका गांववालों ने विरोध किया था, लेकिन फिर उसी ठेकेदार को फिर से टेंडर दिया गया। उन्होंने पूछा, “क्या यह केवल कमीशन के लिए किया जा रहा है? क्या अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी?”

    इस पर उप मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्या यह सवाल दो पुलों के निर्माण से संबंधित है, जिस पर लखमा ने कहा कि नाले में तीन पुल क्यों बन रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि मंत्री ने स्वीकार किया कि पुल पहले बन गया और टेंडर बाद में हुआ, यह बहुत गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी या नहीं, और आरोप लगाया कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है। पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बाद, विपक्ष ने गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh assembly monsoon session chhattisgarh assembly winter session chhattisgarh assembly winter session live chhattisgarh assembly winter session news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.