IAS Subodh Singh: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है।
IAS Subodh Singh: सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। वे प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं, जिनमें रायपुर भी शामिल है। हाल ही में वे केंद्र सरकार में स्टील मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।
Read Also- एनआईए ने बीजेपी नेता हत्याकांड में तीन माओवादी ऑपरेटिव्स के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
IAS Subodh Singh: राज्य सरकार के अनुरोध पर सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ लौटे हैं और अब मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।





