Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CGPSC भर्ती घोटाला मामले में CBI की कार्रवाई जारी: एसके गोयल के बेटे-बहु सहित 3 गिरफ्तार, विशेष कोर्ट में किया पेश

    CGPSC भर्ती घोटाला मामले में CBI की कार्रवाई जारी: एसके गोयल के बेटे-बहु सहित 3 गिरफ्तार, विशेष कोर्ट में किया पेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 12, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    CGPSC Scam Case
    CGPSC Scam Case

    CGPSC Scam Case : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बार फिर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। आज, CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल के साथ-साथ शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया।

    जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार शशांक गोयल और भूमिका कटियार, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे और बहु हैं। CBI ने पहले भूमिका कटियार से डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन को लेकर पूछताछ की थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।

    Read Also-  राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

    CGPSC Scam Case :  इससे पहले शनिवार को, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को भी गिरफ्तार किया गया था। इन गिरफ्तारियों से यह स्पष्ट होता है कि मामले की गहराई को देखते हुए CBI ने व्यापक जांच का निर्णय लिया है।

    गौरतलब है कि CGPSC भर्ती प्रक्रिया में 2019 से 2022 के बीच कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद उठ चुका है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और अर्जुंदा पुलिस ने इस भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप में मामला दर्ज किया है। CGPSC ने 2020 में 175 और 2021 में 171 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को आयोजित किया गया था, जिसमें 2,565 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बाद, 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए, और 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी की गई।

    Read Also-  2025 में खुशियों की सौगात देंगे ये त्योहार, देखें सरकारी छुट्टियों का पूरा शेड्यूल 

    CGPSC Scam Case :  आरोपों के अनुसार, तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, कांग्रेसी नेताओं और कुछ वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों को नौकरी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस घोटाले की जांच अभी जारी है, और CBI ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात की है। 

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cgpsc recruitment scam cgpsc result scam cgpsc scam cgpsc scam case cgpsc scam incident cgpsc scam news cgpsc scam news today latest news cgpsc scam
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.