Narayanpur Breaking News : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के प्रसिद्ध वैद्यराज पद्मश्री हेमचंद मांझी को नक्सलियों ने एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान मिल चुकी है, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी।
मामला नारायणपुर जिले के धोडाई थानाक्षेत्र का है, जहां छोटेडोंगर माइंस के परिवहन संघ अध्यक्ष सहित चार लोगों को नक्सलियों द्वारा धमकी दी गई। नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिविजन कमेटी ने कलीभाटा में फेंके गए पर्चे में लिखा है, “पुलिस सुरक्षा में गांव से कब तक बाहर रहोगे।”
Read Also- सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक भी जब्त
Narayanpur Breaking News : पद्मश्री हेमचंद मांझी ने पिछले साल मई में पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी और उपचार बंद करने का भी ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि लगातार नक्सलियों से मिल रही धमकियों के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। हाल ही में नक्सलियों ने उन्हें आमदई खदान का दलाल बताते हुए मौत की धमकी दी थी।
Narayanpur Breaking News : इससे पहले, नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद मांझी के भतीजे कोमल मांझी की निर्मम हत्या कर दी थी। उन पर आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर लगातार धमकियां दी जा रही हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वैद्यराज मांझी को जिला मुख्यालय के सेफ हाउस में सुरक्षा प्रदान की है।




