Latest News in Raipur : खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने नकली पनीर के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एहसान तिग्गा को जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कुछ दिन पहले, रायपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से 200 किलोग्राम से अधिक नकली पनीर बरामद हुआ था। जांच के दौरान, आरोप है कि तिग्गा ने लापरवाही दिखाई, जिसके कारण पनीर की पेटियां गायब हो गईं।
Read Also- पद्मश्री हेमचंद मांझी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर कहा- कब तक रहोगे बाहर
Latest News in Raipur : मामले की जांच में और भी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन को चोरी हुआ लाखों का पनीर वापस मिला, जब कुछ लोग नाटकीय तरीके से पनीर की पेटी लेकर प्रशासन के कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ बहस के बाद पनीर का सैंपल लिया गया और उसे कोल्ड स्टोरेज भेजा गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि पहले पनीर की 39 पेटियां गायब होने की शिकायत की गई थी, फिर 22 पेटियों के कागजात होने का दावा किया गया।
Read Also- रायपुर तहसील कार्यालय जर्जर होने से दूसरे जगह हुआ शिफ्ट, अब इस जगह पर पूरा होगा राजस्व संबंधी काम
Latest News in Raipur : पनीर के कथित मालिक और खाद्य विभाग के अधिकारियों के बीच लंबी नोकझोंक हुई। उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी एहसान तिग्गा पहले भी घूस लेने के आरोप में चर्चा में रहे हैं, जब उन्होंने पनीर के मामले में 30 हजार रुपये की मांग की थी। इस मामले की शिकायत कंट्रोलर तक पहुंचने के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। अब मामले की आगे की जांच जारी है और पनीर के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




