Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

    September 13, 2026

    PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त
    • कृषि शिक्षक भर्ती विवाद: स्नातकोत्तर योग्यता की मांग, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बागपत हादसा: 3 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    बागपत हादसा: 3 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 28, 2025Updated:January 28, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया.

    इस घटना में करीब 50 से अधिक श्रद्धालु के नीचे दबे होने की आशंका है. इस बीच सूचना है कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है.

    मारे गए लोगों में तरशपाल जैन पुत्र हुकमचंद 74 साल ,अमित पुत्र नरेश 40 ,उषा पत्नी सुरेंद्र 65, अरुण जैन मास्टर पुत्र केशवरम 48, शिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन 25 साल, विपिन पुत्र सुरेंद्र 44, कमलेश पत्नी सुरेंद्र 65 शामिल हैं.

    वहीं डीएम बागपत अस्मिता लाल ने कहा कि, “बड़ौत में जैन समुदाय का कार्यक्रम था. यहां लकड़ी का एक ढांचा गिर गया, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए. 20 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, 20 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है. 5 लोगों की मौत हो गई है.”

    दरअसल, यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मंगलवार सुबह हुआ. मानस्तम्भ परिसर में बल्ली से बना मचान अचानक ढह गया, इस दौरान कई लोग उसके नीचे दब गए. इतना ही नहीं, घटना के बाद मौके पर भगदड़ भी मच गई.वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया.

    बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6-7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.घायलों की संख्या बढ़ सकती है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है.बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया, बड़ौत थाना क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था.

    जैन समुदाय द्वारा मंदिर में लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम था. कुछ लोग बल्ली से बने मचान पर चढ़े हुए थे, तभी वह टूटकर गिर गया और 25 लोग घायल हुए थे, जिनमें से कुछ लोगों को सामान्य चोटें आई हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में हुए हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं.

    साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ajay pathak shamli baghpat baghpat news baghpat today news bagpat bagpat hindi news bagpat latest news bagpat news bagpat news updates bamnauli sadak hadsha bhishan sadak hadsha cm yogi adityanath hathi kaithal kisan path latest haryana latest haryana news leopard shool india lucknow kisan path meerut hadsa odisha odisha train tragedy shaharanpur shivpal yadav latest news tv9 bharatvarsh vijayadashami live yogi adityanath
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.