India vs England 2nd ODI Live: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 69 रन बनाए और ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने भी 65 रनों का योगदान दिया। लियाम लिविंगस्टोन ने 40 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंग्लैंड की टीम 300 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाने में सफल रही।




