सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसमें कुछ स्कूली छात्र हैं, जो फेयरवेल पार्टी के दौरान जमकर स्टंट कर रहे. वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने 8 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के शंकरघाट से सरगांव जाने वाले रोड का है।
जानकारी के मुताबिक सरगुजा के निजी स्कूल मोंटफोर्ट और OPS के फेयरवेल पार्टी का बताया जा रहा है. गांधीनगर पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक, एक फरवरी को मोटफोर्ट और 8 फरवरी को OPS स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था. इस दौरान छात्रों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के शंकरघाट से सरगांव जाने वाले रोड पर स्टंट किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.




