Cancelled Trains List : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बन्डामुन्डा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत अधोसंरचना विकास का कार्य 13 दिनों तक चलने वाला है। इस कार्य के दौरान, 15 से 25 फरवरी 2025 तक कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाड़ियाँ:
- 15 से 25 फरवरी 2025 तक, गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 25 फरवरी 2025 को, गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 25 फरवरी 2025 को, दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24 फरवरी 2025 को, आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
Cancelled Trains List : देरी से चलने वाली गाड़ियाँ:
- 17 फरवरी 2025 को, पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे-शालीमार एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 17 फरवरी 2025 को, नांदेड़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
- 24 फरवरी 2025 को, सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 24 फरवरी 2025 को, एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 24 फरवरी 2025 को, पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
- 25 फरवरी 2025 को, शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 25 फरवरी 2025 को, हटिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 25 फरवरी 2025 को, हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
Cancelled Trains List : परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी:
- 24 फरवरी 2025 को, योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी।




