PAK vs NZ Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में पिछले सीजन की विनर पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी है। मेजबान टीम को न्यूजीलैंड ने 60 रनों से हराया। बुधवार को 321 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई। विलियम ओरूर्क और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके। 2 विकेट मैट हेनरी को मिले।
Read Also- चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, ICC ने प्राइज मनी में किया भारी इजाफा
PAK vs NZ Champions Trophy : कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने बॉलिंग चुनी। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 320 रन बनाए। न्यूजीलैंड से विल यंग ने 107, टॉम लैथम ने 126 और ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाए। पाकिस्तान से नसीम शाह ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट अबरार अहमद और हारिस रऊफ को भी मिला। पाकिस्तान की ओर से खुशदिल शाह (69 रन) और बाबर आजम (64 रन) ने अर्धशतक बनाए। सलमान अली आगा ने 42 और फखर जमान ने 24 रन की पारियां खेलीं।




