Mahashivratri 2025: उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर शहर में निकलने वाली शाही पालकी का यह दूसरा बरस है। बोल बम सेवा समिति का पहला आयोजन ही इतना सफल रहा कि अब इसे भव्य बनाने में शहर के सारे शिव प्रेमी जुट गए हैं। पिछले साल की पालकी इस बार भी इस्तेमाल होगी। 26 तारीख से पहले इसे शाही अंदाज में सजाने का काम तेज कर दिया गया है। उधर, भगवान भूतेश्वरनाथ की मूर्ति बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
Read Also- राजधानी के विधानसभा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
माता के चरणों में न्यौता अर्पित किया
Mahashivratri 2025: अगले बुधवार बाबा की इसी प्रतिकृति को राजा के रूप में पालकी पर बिठाकर शहर भ्रमण कराया जाएगा। मरौदा से शाही पालकी दोपहर 3 बजे केवल जयकारों के साथ निकलेगी। गौरव पथ पर धुमाल गौरी कृपा ग्रुप भगवान के स्वागत में खड़ा होगा। यहां से भक्त बाजे-गाजे के साथ भूतेश्वरनाथ को शहर भ्रमण कराएंगे। तय रूट के मुताबिक पालकी भूतेश्वरनाथ चौक से तिरंगा चौक में महाआरती के बाद सुभाष चौक से बजरंग चौक होते हुए वापस तिरंगा चौक से कचहरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी।
Mahashivratri 2025: यहां पूजन-अनुष्ठान से यात्रा का समापन होगा। शाही पालकी का न्यौता सबसे पहले नगर देवी मां शीतला को दिया गया। इसके लिए आयोजन समिति के सदस्य मंगलवार को मंदिर गए थे। माता के चरणों में न्यौता अर्पित किया। शहर के सभी महाकाल प्रेमियों और आसपास के गांवों के पंच-सरपंचों को भी निमंत्रण भेजने का काम भी जारी है। इसके लिए समिति ने एक हजार से ज्यादा निमंत्रण कार्ड छपवाए हैं।
Read Also- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत मंजूर, शुक्रवार तक रिहाई की उम्मीद
भिलाई से आ रहा अघोरियों का ग्रुप
शाही पालकी को खास बनाने के लिए भिलाई से अघोरी ग्रुप को बुलाया गया है। इसके 18 मेंबर महादेव-पार्वती, भूत-पिशाच समेत शिवगणों का भेष धरकर पूरी यात्रा में साथ चलेंगे। काली का रूप धारण किए एक कलाकार भी इनमें नजर आएंगी, जो माता के रौद्र रूप का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा बाइक पर करतबबाजी दिखाने की बात भी कही जा रही है। इसके लिए भी स्टंटबाजी करने वाली टीम बुलाई गई है।




