Champions Trophy 2025 NZ vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मुकाबला आज न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 से शुरू होगा। आज अगर न्यूजीलैंड जीता तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। 2017 में पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर बाहर किया था। बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 2 बार आमने-सामन हो चुकी हैं। दोनों को 1-1 जीत मिली।
Read Also- Team India की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, किंग कोहली का शतकीय सलाम, श्रेयस भी चमके
Champions Trophy 2025 NZ vs BAN: दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क।
बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजिद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तंजिम हसन साकिब, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान।




