बिलासपुर: जिले के सिविल लाइन क्षेत्र की एक युवती के परिवार से दहेज में 30 लाख रुपये की मांग की गई है…युवती की सगाई के बाद उसके मंगेतर और परिवार ने दहेज की रकम की मांग की, जिसके कारण रिश्ता टूट गया।
महुआ मांझी सड़क हादसे में घायल , महाकुंभ से लौट रही थीं JMM सांसद
युवती के परिवार ने सुकमा निवासी शेख तसवर के परिवार से विवाह प्रस्ताव स्वीकार किया था, और दोनों पक्षों ने जुलाई 2023 में शादी की बातचीत तय की थी। अप्रैल 2024 में रायपुर में सगाई का कार्यक्रम हुआ, जिसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद कुछ घरेलू सामान लड़के के घर भेजे गए।
छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि की धूम: मंदिरों में गूंजे ‘हर-हर महादेव’, दर्शन-जलाभिषेक करने भक्तों का लगा तांता
लेकिन फिर मंगेतर और उसके परिवार ने 30 लाख रुपये की दहेज की मांग की, जिसे कर्ज चुकाने की वजह बताया। लड़की के परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो लड़के वालों ने सगाई तोड़ दी। इस घटना से युवती और उसके परिवार को न केवल मानसिक आघात पहुँचा, बल्कि समाज में भी बदनामी का सामना करना पड़ा, और युवती की शादी रुक गई।युवती ने सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने **आरोपियों** के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




