नई दिल्ली। चारधाम यात्रा की तारीखों का ऐलान हो गया है. केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे. इसकी घोषणा श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बुधवार को की. चारधाम यात्रा के अंतर्गत बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आते हैं.
जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन आघात”, दो दिनों के भीतर 3 करोड़ का शराब बरामद, दो गिरफ्तार
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम 4 मई को खोला जाएगा. केदारनाथ धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त महाशिवरात्रि के अवसर पर तय किया गया.
VIP रोड में पूर्व MLA की कार से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर
2 मई से खुलेगें केदारनाथ धाम के कपाट
उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में धार्मिक गुरुओं और वेदपाठियों ने विशेष पूजा के बाद यह निर्णय लिया. इस दौरान केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के अधिकारी, धार्मिक गुरु और सैकड़ों भक्त मौजूद रहे. ओंकारेश्वर मंदिर को इस खास अवसर पर फूलों से सजाया गया.




