नई दिल्ली। पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है. यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 326 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाकर 250 से ज्यादा रन बना लिए हैं. जो रूट ने 98 गेंदों पर शतक पूरा किया.
इंग्लैंड की शुरुआत रही बेहद खराब
इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने 30 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए. पहले अजमतुल्लाह उमरजई ने फिल सॉल्ट (12) को क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद मोहम्मद नबी ने जेमी स्मिथ (9) को कैच आउट कराया.
चारधाम यात्रा के तारीखों का ऐलान, जानें कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट
बेन डकेट ने जो रूट के साथ मिलकर 68 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन वो ज्यादा देर नहीं टिक सके. इंग्लैंड को 98 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा. राशिद खान ने डकेट (38) को शिकार बनाया. फिर जो रूट ने जोस बटलर के साथ मिलकर 83 रन जोड़े. मगर 216 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम सिमट गई. बटलर भी 38 रन बनाकर उमरजई के शिकार बने. लियाम लिविंगस्टोन भी 10 रन बनाकर गुलबदीन का शिकार हुए.
12 ट्रेनें फरवरी-मार्च में रद्द, यात्रियों की बड़ी परेशानी, देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
जादरान ने खेली ऐतिहासिक पारी खेली, जड़ा शतक
अफगान टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने ऐतिहासिक पारी खेली और ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा. वो चैम्पियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले पहले अफगानी प्लेयर बन गए हैं. जादरान ने मैच में 146 गेंदों पर 177 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और 12 चौके जमाए.




